फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: चौपाल में व्यापारियों की समस्याओं पर मंथन

Mon, 22 Jun 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की अहिमाने बाजार इकाई ने शनिवार रात व्यापारी चौपाल का आयोजन किया। जिसमें संगठन के प्रदेश महामंत्री रवींद्र त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। चौपाल की अध्यक्षता इकाई अध्यक्ष अमित पांडेय ने की।
विज्ञापन

इकाई महामंत्री दिनेश अग्रहरि ने फूड विभाग के आयुक्त के एक आदेश को सराहा। यह आदेश निजी व्यक्तियों को व्यापारियों के प्रतिष्ठानों पर जांच से रोकता है। उन्होंने इस निर्णय को लागू कराने में रवींद्र त्रिपाठी के प्रयासों को महत्वपूर्ण बताया। व्यापारियों ने स्ट्रीट लाइट, बिजली की अनियमित आपूर्ति की शिकायतें कीं। किराना व्यापारियों ने खाद्य विभाग से संबंधित समस्याएं भी उठाईं। प्रदेश महामंत्री रवींद्र त्रिपाठी ने बाजार अध्यक्ष अमित पांडेय से सभी समस्याओं को सूचीबद्ध करने के लिए कहा।
प्रदेश महामंत्री ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना और एक जनपद, एक उत्पाद जैसी सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए युवा उद्यमियों को उद्योग स्थापित करने के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने संगठन की मजबूती पर जोर दिया और सभी व्यापारियों से सदस्य बनने को कहा, साथ ही इकाई के पुनर्गठन के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें