फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: दिल्ली-मुंबई रूट की ट्रेनें फुल, सात मार्च तक नो रूम

विज्ञापन
आरक्षण केंद्र पर टिकट के लिए कतार में खड़े लोग।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सहालग, महाशिवरात्रि और होली पर्व को लेकर ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। हालात ये हैं दिल्ली और मुंबई से सुल्तानपुर आने वाली अधिकतर एक्सप्रेस ट्रेनों में आगामी सात मार्च तक कन्फर्म टिकट मिलना मुश्किल हो गया है। कई ट्रेनों में नो रूम की स्थिति बन गई है। इससे परदेस में रह रहे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

जिले से बड़ी संख्या में लोग रोजी-रोजगार के सिलसिले में दिल्ली और मुंबई में रहते हैं। पांच फरवरी से वैवाहिक कार्यक्रमों की शुरुआत हो चुकी है। 15 फरवरी को महाशिवरात्रि और चार मार्च को होली का पर्व है। ऐसे में किसी के घर शादी तो कोई त्योहार मनाने के लिए घर लौटने की तैयारी में है। रेलवे आरक्षण केंद्र के मुताबिक लोकमान्य तिलक से अयोध्या कैंट जाने वाली साकेत अप एक्सप्रेस में 11 फरवरी से सात मार्च तक स्लीपर कोच में नो रूम है। वहीं थर्ड एसी में 100 से अधिक की वेटिंग चल रही है।
लोकमान्य तिलक से सुल्तानपुर आने वाली सुल्तानपुर सुपरफास्ट डाउन एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 15 फरवरी को वेटिंग 151 तक पहुंच गई है, जबकि सेकेंड एसी में नो रूम की स्थिति है। दिल्ली से प्रतिदिन चलने वाली श्रमजीवी और सद्भावना डाउन एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में भी सात मार्च तक 131 के ऊपर वेटिंग ही। इसके अलावा आनंद विहार और सुहेलदेव डाउन एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 90 से अधिक की वेटिंग है। मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक शिवकुमार ने बताया कि दिल्ली और मुंबई से आने वाली सभी ट्रेनें होली तक फुल हैं। तत्काल में छह-सात ही टिकट बन पा रहे हैं।
विज्ञापन

टिकट नहीं मिलने से निराश लौटे यात्री
आरक्षण केंद्र पर तत्काल टिकट के लिए यात्रियों की लंबी लाइन लगी रही। अधिकांश को निराशा हाथ लगी। लाइन में खड़े अश्विनी ने बताया कि उनके भाई दिल्ली में रहते हैं। सभी गाड़ियों में लंबी वेटिंग है। अनुराग सिंह ने कहा कि उनके बेटे को मुंबई से सुल्तानपुर आना है। तत्काल में भी कन्फर्म टिकट नहीं मिला। अनूप और विपिन भी मायूस होकर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें