सुल्तानपुर। अमेठी के चर्चित गुंगवाछ कांड में मंगलवार को पूर्व ग्राम प्रधान संकठा यादव के पौत्र संदीप यादव से बचाव पक्ष ने जिरह की। जिरह पूरी नहीं हो पाने पर एडीजे चतुर्थ एकता वर्मा ने अगली सुनवाई के लिए 30 जनवरी की तिथि तय कर दी है।
15 मार्च 2022 को अमेठी कोतवाली के ग्राम पूरे राजापुर मौजा गुंगवाछ के पूर्व ग्राम प्रधान संकठा यादव, उनके पुत्र हनुमान उर्फ बजरंगी, अमरेश यादव व पत्नी नइका उर्फ पार्वती देवी की जमीन को लेकर चल रही रंजिश में हत्या कर दी गई थी। (संवाद)