सुल्तानपुर। पूर्व एमएलसी दीपक सिंह को कांग्रेस ने जिले का कोआर्डिनेटर बनाया है। कांग्रेस ने यह जिम्मदारी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए दी है। इसके साथ ही आगामी पंचायत व विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर यह जिम्मदारी काफी अहम मानी जा रही है।
विज्ञापन
अमेठी के शाहगढ़ के रहने वाले दीपक सिंह कांग्रेस के अनुभवी नेताओं में से हैं, जो संगठनात्मक कार्यों में माहिर माने जाते हैं। स्थानीय कार्यकर्ताओं में उनकी अच्छी पकड़ है और वे जिले में काफी सक्रिय भी रहे हैं।