सुल्तानपुर। एमपी-एमएलए कोर्ट में दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सोमनाथ भारती के खिलाफ चल रहे मामले में डिस्चार्ज अर्जी पर शनिवार को बहस की कार्यवाही बाधित रही। स्पेशल मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा की अदालत ने इस मामले में बहस के लिए 19 सितंबर की तारीख तय की है। अमेठी जिले के जगदीशपुर के हरपालपुर गांव निवासी शोभनाथ साहू ने नौ जनवरी 2021 की घटना बताते हुए आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती के खिलाफ विवादित टिप्पणी के आरोप में स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
प्रकरण की सुनवाई एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट की अदालत में चल रही है। इस मामले में आरोप बनाने के बिंदु पर कई पेशियों से कार्यवाही लंबित चल रही थी, इसी बीच सोमनाथ भारती की तरफ से स्वयं को बेकसूर बताते हुए उन्मोचन अर्जी पेश की गई है, जिस पर बहस की कार्यवाही कई तारीख से लंबित है। (संवाद)