फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवक को बस ने रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। डड़वा चौराहे के पास बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में युवक को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

लंभुआ क्षेत्र के सबसुखपुर (गजऊपुर) निवासी मोहित पांडेय (22) बृहस्पतिवार को अपनी बुआ के घर जयसिंहपुर के चुरावनपुर गांव गया था। शाम को बाइक से लौटते समय डड़वा चौराहे के पास तेज रफ्तार बस ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल मोहित को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद बस चालक वाहन समेत फरार हो गया। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें