फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार भाइयों को ट्रक ने रौंदा, छोटे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। रायबरेली-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार की सुबह बाइक सवार सगे भाइयों को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में छोटे भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

यह हादसा धम्मौर क्षेत्र के बनकेपुर गांव के पास हुआ। अमेठी के मुंशीगंज क्षेत्र के दीनापुर घाटमपुर निवासी राम किशोर का बेटा कुलदीप (24) और संदीप (22) वैवाहिक आयोजनों में वेटर का काम करते थे। सोमवार को दोनों भाई बाइक से सुल्तानपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। मंगलवार की सुबह काम खत्म होने के बाद दोनों भाई बाइक से घर जा रहे थे। हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। दुर्घटना में संदीप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने कुलदीप को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें