फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनरोज से टकराई बाइक, सड़क पर गिरे दो युवकों को ट्रक ने रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। रायबरेली-सुल्तानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार की रात बाइक सवार तीन युवक वनरोज से टकरा कर सड़क पर गिर पड़े। तभी तेज रफ्तार ट्रक दो युवकों को रौंदते हुए निकल गया। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन

धम्मौर क्षेत्र के अमेठा गांव निवासी अमित पाल (21) के घर रविवार को सूर्यलाल यादव (25) निवासी पनौहली थाना पीपरपुर जिला अमेठी और राहुल यादव (23) निवासी ककरहा थाना कुड़वार जिला सुल्तानपुर (मौसेरे भाई) पहुंचे थे। तीनों एक ही बाइक से अमेठी गए थे। देर रात तीनों बाइक से वापस अमेठा गांव लौट रहे थे कि धम्मौर क्षेत्र के निगोलिया गांव के पास अचानक सड़क पर एक वनरोज आ गया। वनरोज से बाइक टकरा गई। टक्कर के बाद अमित पाल सड़क के किनारे जा गिरा जबकि सूर्यलाल और राहुल यादव सड़क पर गिर पड़े।
इस दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक सड़क पर गिरे सूर्यलाल और राहुल को रौंदते हुए निकल गया। हादसे में सूर्यलाल और राहुल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अमित पाल घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को देते हुए घायल अमित को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं पहने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें