फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्पदंश से युवक की मौत-1

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अमेठी व सुल्तानपुर में सर्पदंश से दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

अमेठी में जगदीशपुर के थौरी गांव निवासी बुद्धिराम (34) बृहस्पतिवार सुबह राशन लेने के लिए कोटेदार की दुकान पर गया था। तभी उसे सांप ने डस लिया।
स्थानीय लोगों की मदद से परिवारीजन बुद्धिराम को लेकर सीएचसी पहुंचे, जहां दोपहर ढाई बजे उसकी मौत हो गई। बुद्धिराम की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
वहीं, सुल्तानपुर के अखंडनगर थाना क्षेत्र के फैजुल्लापुर मीरपुर प्रतापपुर गांव निवासी दुर्बली की पत्नी लालदेई (50) बृहस्पतिवार सुबह घर की सफाई कर रही थीं। तभी उसे सांप ने डस लिया।
विज्ञापन

परिवारीजन लालदेई को लेकर स्वास्थ्य केंद्र जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिवारीजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें