फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी 100 ने महिला को खुदकुशी करने से बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कादीपुर के एक गांव में बुधवार शाम पति से विवाद के बाद शरीर पर मिट्टी का तेल डालकर खुदकुशी की कोशिश कर रही महिला को यूपी-100 के सिपाहियों ने न सिर्फ बचा लिया बल्कि उसे और उसके पति को समझाकर मामला रफादफा करा दिया। एसपी ने यूपी-100 के सिपाहियों की सराहना की है।
विज्ञापन

कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला बुधवार शाम शरीर पर मिट्टी का तेल डालकर खुदकुशी की कोशिश कर रही थी।
इस दौरान गांव के प्रधान ने इसकी सूचना यूपी-100 को दी। कादीपुर क्षेत्र में घटनास्थल से थोड़ी दूर पर मौजूद पीआरवी 2828 को इसकी सूचना मिली।
इस पर पीआरवी पर सवार हेड कांस्टेबल रामअधार, कांस्टेबल दुर्गेश और होमगार्ड (चालक) सूर्यप्रकाश मिश्र चंद मिनट में ही महिला के पास पहुंच गए।
तीनों ने महिला के हाथ से माचिस की तीली छीन ली। इसके बाद महिला से आत्मदाह की कोशिश की वजह पूछी। महिला ने बताया कि उसका पति से विवाद हुआ है।
इसी विवाद में वह जान देने वाली थी। यूपी-100 टीम ने उसके पति को बुलाकर दोनों के बीच समझौता कराया। एसपी हिमांशु कुमार ने प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए यूपी-100 के तीनों पुलिसकर्मियों की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें