फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विलंब से रहीं कुंभ एक्सप्रेस समेत चार ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। देहरादून से हावड़ा तक जाने वाली कुंभ सुपर फास्ट डाउन एक्सप्रेस समेत चार प्रमुख ट्रेनों का संचालन तय समय से कई घंटे की देरी से किया गया। ट्रेनों के संचालन में देरी से यात्री परेशान रहे। रक्सौल से आनंदविहार तक जाने वाली सद्भावना अप एक्सप्रेस बुधवार को तय समय से करीब एक घंटे विलंब से रही। हावड़ा से जम्मूतवी को जाने वाली हिमगिरि अप सुपर फास्ट एक्सप्रेस का संचालन तय समय से करीब एक घंटे विलंब से किया गया।
विज्ञापन

आनंद विहार से रक्सौल तक जाने वाली सद्भावना डाउन एक्सप्रेस तय समय से करीब पौने दो घंटे की देरी से रवाना की गई। देहरादून से हावड़ा तक जाने वाली कुंभ डाउन सुपर फास्ट एक्सप्रेस का संचालन तय समय से करीब दो घंटे की देरी से किया गया। सुल्तानपुर स्टेशन से होकर गुजरने वाली प्रमुख ट्रेनों के विलंब से चलने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें