कूरेभार (सुल्तानपुर)। दिल्ली के तिहाड़ जेल में 12 साल से बंद कैदी की इलाज के दौरान बृहस्पतिवार देर शाम मौत हो गई। उसके डेंगू से पीड़ित होने की बात सामने आई है। वर्ष 2012 में दिल्ली के प्रहलादपुर थाने में तीन लोगों पर एक युवती की हत्या करने का आरोप लगा था।
दिल्ली पुलिस ने हत्या का केस दर्ज करते हुए नरेंद्र सिंह निवासी नगईपुर सेमरी थाना जयसिंहपुर, अरविंद सिंह उर्फ चित्ता व उसके भाई समरजीत सिंह उर्फ कुन्नी निवासी धनजई थाना कूरेभार को मुख्य आरोपी बनाया था। तीनों तिहाड़ जेल में बंद थे। अरविंद सिंह कुछ दिनों पहले जमानत पर रिहा हो गया था।
बृहस्पतिवार को तिहाड़ जेल में निरुद्ध तीसरे बंदी समरजीत सिंह की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। उसे बंदी रक्षकों ने निकट अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान देर शाम मौत हो गई। बताया जा रहा है कि समरजीत डेंगू से पीड़ित था। (संवाद)