सुल्तानपुर। एलाइजा जांच में शुक्रवार को सात मरीजों में डेंगू संक्रमण की पुष्टि हुई। अब जिले में डेंगू मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 209 हो गया है। मेडिकल कॉलेज में 18 डेंगू मरीजों का इलाज चल रहा है। सहायक मलेरिया अधिकारी डाॅ. हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि बुखार आने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराएं।