फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समय सीमा बीती, नहीं पूरा हुआ प्लेटफार्म नंबर-1 का निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। जिला मुख्यालय के रेलवे स्टेशन पर चल रहे ट्रैक दोहरीकरण व प्लेटफार्म संख्या-1 का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। यह स्थिति तब है जब कार्यदायी संस्था के लिए तय समय सीमा बीत चुकी है।
विज्ञापन

समय सीमा में काम पूरा नहीं होने से जहां विभाग को मजबूरन ब्लॉक जारी रखते हुए सभी ट्रेनों का संचालन प्लेटफार्म संख्या-2 से करना पड़ रहा है वहीं निशक्त व बुजुर्ग यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
जिला मुख्यालय का रेलवे स्टेशन लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक के दोहरीकरण व विद्युतीकरण की परिधि में है। नया रेल ट्रैक बिछाने व प्लेटफार्म संख्या-1 का उच्चीकरण कर विद्युत पोल लगाने के लिए रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-1 को ध्वस्त कर 12 अक्तूबर 2019 को प्लेटफार्म उच्चीकरण का काम शुरू हुआ था।
विज्ञापन

रेल विभाग ने इस काम को पूरा करने के लिए कार्यदायी संस्था रेल विकास निगम लिमिटेड को 11 दिसंबर तक का समय दिया था। समय सीमा निर्धारित होने के बाद कार्यदायी संस्था ने 60 दिन का ब्लॉक लेकर निर्माण कार्य शुरू किया।
निर्माण में कोई बाधा नहीं आए इसके लिए रेलवे ने 60 दिन का ब्लॉक स्वीकृत करते हुए सभी ट्रेनों का संचालन प्लेटफार्म संख्या-2 से शुरू किया। रेल विभाग ने बीच-बीच में कार्यदायी संस्था को काम में तेजी लाने को कहा लेकिन समय सीमा के 21 दिन बाद भी काम पूरा नहीं हो सका है।
इसकी वजह से न सिर्फ रेलवे का ब्लॉक जारी है बल्कि सभी ट्रेनों का संचालन मजबूरी में प्लेटफार्म संख्या-2 से करना पड़ रहा है। यात्री ट्रेनों का संचालन प्लेटफार्म संख्या-2 से होने के कारण यात्रियों (विशेषकर निशक्त व बुजुर्गों) को भारी परेशनी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें