फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से लापता युवक का शव नदी में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बल्दीराय (सुल्तानपुर)। हलियापुर क्षेत्र के कांपा के पूरे मलैया पांडेय के पास गोमती नदी में मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने एक शव उतराता देखा। सूचना पर पहुंचे अयोध्या जिले के गौरावा रुदौली निवासी मथुरा प्रसाद ने शव की शिनाख्त अपने बेटे मोहित कुमार (20) के रूप में की।
विज्ञापन

मथुरा प्रसाद ने बताया कि उनका बेटा दो दिन से लापता था, जिसकी गुमशुदगी अमेठी के शुकुल बाजार थाने में दर्ज कराई थी। सूचना के बाद न हलियापुर और न ही शुकुलबाजार थाने की पुलिस पहुंची तो परिवारीजनों ने नदी के किनारे ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। एसओ हलियापुर सैफुल्ला खां ने बताया कि कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें