फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्री कॉलेज के लिपिक का शव रेल ट्रैक पर मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। संत तुलसी दास डिग्री कॉलेज के एक लिपिक का शव रविवार की रात संदिग्ध हालात में रेल ट्रैक पर पाया गया। परिवारीजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के आर्दश नगर निवासी जितेंद्र कुमार तिवारी (36) कादीपुर में स्थित संत तुलसी दास डिग्री कॉलेज में लिपिक के पद पर तैनात थे। रविवार की शाम जितेंद्र घर से निकले थे।
देर शाम तक वापस न आने पर परिवार वाले उनकी खोजबीन शुरू की। इस बीच स्थानीय लोगों ने शहर से सटे करौंदिया मोहल्ले के पास से होकर गुजरे रेलवे ट्रैक पर एक शव पाए जाने की सूचना कोतवाली नगर पुलिस को दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक पर पड़े युवक के जिंदा होने की उम्मीद में जिला अस्पताल ले गई जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव की शिनाख्त जितेंद्र कुमार तिवारी के रूप में की गई। जितेंद्र की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
परिवारीजनों के अनुसार जितेंद्र की हत्या की गई है। घर वालों ने बताया कि जितेंद्र को विवेक नगर चौराहे पर रात करीब नौ बजे तक एक युवक के साथ देखा गया था। करीब आधे घंटे बाद जितेंद्र की मौत की सूचना पुलिस ने दी।
जितेंद्र के परिवार में पत्नी गरिमा के साथ ही दो छोटे बच्चे हैं। जितेंद्र की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि शहर से सटे रेलवे ट्रैक पर एक युवक अचेत अवस्था में मिला था, जिसे पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। शव की शिनाख्त जितेंद्र तिवारी के रूप में की गई है। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें