फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से लापता महिला का शव रेलवे ट्रैक पर मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
कूरेभार (सुल्तानपुर)। ननद के घर दवा कराने पहुंची एक महिला शनिवार की रात अचानक लापता हो गई। रविवार की सुबह महिला का शव रेलवे ट्रैक पर पाया गया। ग्रामीणों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के ईसूर गांव की रहने वाली शांति उर्फ सुकमा (45) पत्नी अमरजीत बीते दिनों कूरेभार थाना क्षेत्र के सागर का पुरवा गांव निवासी रामकेवल के घर दवा कराने आई थी। शांति की हालत ठीक नहीं रहती थी।
शनिवार की रात अचानक शांति घर से लापता हो गई। परिवारीजन उसकी तलाश में जुटे थे। रविवार की सुबह प्रयागराज-अयोध्या रेलमार्ग पर स्थित सैदखानपुर गांव के समीप ट्रैक पर शांति का शव पाया गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

एसओ अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शांति की मानसिक दशा ठीक नहीं चल रही थी। शांति अपनी ननद के घर दवा कराने आई थी। शांति का पति दिल्ली में काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें