सुल्तानपुर। हाईटेंशन लाइन में फॉल्ट आने से रविवार को करीब आठ घंटे केएनआई उपकेंद्र ठप रहा। आपूर्ति बंद रहने से विनोवापुरी समेत अन्य क्षेत्रों में बिजली गुल रही।
भोर तीन बजे ठप हुई विद्युत आपूर्ति काफी मशक्कत के बाद दिन में 11 बजे बहाल हो सकी। आपूर्ति बाधित होने से सब स्टेशन से जुड़ी करीब 40 हजार आबादी को काफी परेशानी हुई।
रविवार की भोर करीब तीन बजे केएनआई उपकेंद्र की 33 केवीए लाइन में अचानक फॉल्ट आ गया। इससे विद्युत उपकेंद्र बंद हो गया।
केएनआई से जुड़े विनोबापुरी, शिवाजीनगर व अन्य कई मोहल्लों की बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्हें सुबह पानी के लिएभटकना पड़ा। बहुत से लोगों को पानी के लिए हैंडपंप पर लाइन लगानी पड़ी।
रविवार को दिन में करीब 11 बजे फॉल्ट दूर होने के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। विद्युत आपूर्ति बाधित होने से करीब 40 हजार को परेशानी हुई।
अधिशासी अभियंता एसके सिंह ने बताया कि सुबह तीन बजे फॉल्ट आने के बाद खराबी को दूर करने का काम शुरू कराया गया था। फॉल्ट ठीक करने में समय लग गया।