अमेठी । अलग-अलग स्थानों पर महिला समेत दो लोगों का शव फंदे से लटकता पाया गया। महिला के भाई ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के तकिया मजरे अहमदपुर निवासी अब्दुल सत्तार की पत्नी सुगरा बानो (28) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में रविवार को घर के अंदर धन्नी के सहारे रस्सी से लटकता पाया गया।
सूचना के बाद पहुंचे सुगरा के भाई ने बहन की हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दूसरी घटना इसी थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव की है।
गांव निवासी अमरनाथ गिरि की 16 वर्षीय पुत्री पूजा का शव मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर कमरे में पंखे के हुक के सहारे लटकता पाया गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। परिवारीजनों के अनुसार पूजा की मानसिक हालत ठीक नहीं रहती थी।