फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: फंदे से लटका मिला छात्रा का शव

Mon, 01 Sep 2025 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
कुड़वार के बहलोलपुर में छात्रा का शव मिलने के बाद मौजूद महिलाएं।
विज्ञापन
कुड़वार। बहलोलपुर गांव में रविवार सुबह एक छात्रा का शव पेड़ के सहारे दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। गांव की शिखा उर्फ मनीषा (18) स्नातक प्रथम वर्ष की छात्रा थी। शनिवार को कॉलेज से घर आने के बाद अपराह्न करीब साढ़े चार बजे वह साइकिल से राजापुर बाजार फोटो कॉपी कराने के लिए निकली थी।
विज्ञापन


देर शाम तक घर नहीं आने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। परिजनों ने देररात तक तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। रविवार सुबह गांव के बाहर ग्रामीणों ने पेड़ के सहारे दुपट्टे के फंदे से उसका शव लटका देखा। छात्रा के चाचा महेश कुमार गुप्ता ने पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल की जांच की। छात्रा के पिता दिनेश गुप्ता रोजी-रोटी के सिलसिले में परदेस में रहते हैं। सूचना पर वह भी पहुंच गए हैं। पिता, मां सुषमा देवी, और इकलौते भाई मनीष सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्रा ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह स्पष्ट होगी।
विज्ञापन



कहां गुम हुई शिखा की साइकिल, मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस
कुड़वार। छात्रा शिखा की मौत के मामले में कई रहस्य छिपे हैं। यदि इन पर तफ्तीश की जाय तो सच्चाई का पता चल सकता है। शिखा पढ़ने व अन्य जरूरी कार्यों के लिए साइकिल का इस्तेमाल करती थी।
शनिवार शाम भी वह साइकिल से ही घर से निकली थी। जहां पर रविवार को उसका शव मिला, वहां पर उसकी साइकिल नहीं थी। आसपास की खोजबीन में पुलिस को कोई ऐसा महत्वपूर्ण कागज भी नहीं मिला, जिसकी फोटो कॉपी कराने के लिए वह घर से निकली थी। कुड़वार थानाध्यक्ष अमित मिश्र ने बताया कि शिखा घर का मोबाइल भी बात करने के लिए इस्तेमाल करती थी। मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें