फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला गर्भवती महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। रामनाथपुर गांव में रविवार सुबह संदिग्ध हालात में एक गर्भवती महिला का शव फंदे पर लटका पाया गया। सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता ने बेटी की हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

अयोध्या के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के परोमा गांव निवासी रामशरण की पुत्री किरन (22) की शादी तीन वर्ष पूर्व जयसिंहपुर के रामनाथपुर गांव निवासी रवि कुमार पुत्र जगराम से हुई थी। किरन से बेटी सौम्या है। मौजूदा समय में किरन पांच माह के गर्भ से थी। पति रवि लुधियाना में नौकरी करता है। लॉकडाउन के दौरान वह घर आया था।
रवि के अनुसार रविवार सुबह वह सोकर उठा तो देखा तो किरन कमरे से बाहर नहीं निकली है। दरवाजा खटखटाने पर जब नहीं खुला तो उसने खिड़की से कमरे में झांका तो सन्न रह गया। कमरे में किरन का शव साड़ी से बल्ली में बंधे फंदे पर लटक रहा था। रवि के चीखने पर आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए और दरवाजा तोड़कर किरन के शव को नीचे उतारा गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर नायब तहसीलदार दीपांकर शर्मा, सेमरी चौकी इंचार्ज उमाकांत शुक्ल मौके पर पहुंच गए। दूसरी तरफ बेटी की मौत की सूचना पर पहुंचे पिता ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। जयसिंहपुर कोतवाल भूपेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें