फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी के कोरोना पॉजिटिव होने से बंद रहा दीवानी न्यायालय

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। आबकारी सिपाही हत्याकांड में एक आरोपी के कोरोना पॉजिटिव होने से 48 घंटे के लिए दीवानी न्यायालय शनिवार को बंद रहा। जिला जज उमेश कुमार शर्मा के आदेश पर दीवानी न्यायालय परिसर की साफ-सफाई व सैनिटाइजेशन कराया गया।
विज्ञापन

आबकारी सिपाही सुनील यादव हत्याकांड के एक आरोपी को पुलिस कस्टडी रिमांड पर देने के लिए पिछले बृहस्पतिवार को सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट में आरोपी को कस्टडी रिमांड पर देने के मुद्दे पर बहस हुई थी। सीजेएम हरीश कुमार ने आरोपी को शुक्रवार को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक पुुलिस कस्टडी रिमांड पर देने का आदेश दिया था। पुलिस कस्टडी रिमांड पर सुनवाई होने के बाद आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया था।
जेल में आरोपी का एंटीजन टेस्ट होने पर कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। जेल प्रशासन ने आरोपी को इलाज के लिए केएनआईटी कोविड सेंटर में भर्ती करा दिया था। मामले को संज्ञान में लेते हुए जिला जज उमेश कुमार शर्मा ने शुक्रवार को दीवानी न्यायालय 48 घंटे के लिए सील करने का आदेश दिया था। उन्होंने शनिवार व रविवार को दीवानी न्यायालय परिसर की साफ-सफाई व सैनिटाइजेशन कराने का आदेश दिया था। जिला जज के आदेश पर शनिवार को दीवानी न्यायालय परिसर की साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें