फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: जमीन विवाद में पिता-पुत्र पर छात्र की हत्या करने का आरोप, तीन पर केस

Mon, 15 Sep 2025 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईगंज। चौथाई का पुरवा सरवन गांव में आठ सितंबर को हुई छात्र की मौत के मामले में शनिवार को मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोसी और उसके दो बेटों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित ने विपक्षियों पर भूमि विवाद में अपने इकलौते पुत्र की हत्या करने का आरोप लगाया है। शनिवार को परिजनों संग ग्रामीणों के हाईवे जाम करने पर पुलिस हरकत में आई है।
विज्ञापन

चौथाई का पुरवा सरवन निवासी सहजराम के इकलौते पुत्र किशन का शव आठ सितंबर सुबह की घर में प्लास्टिक की रस्सी के फंदे से बल्ली पर लटका मिला था। किशन रामरती इंटर कॉलेज द्वारिकागंज में कक्षा सात का छात्र था। शनिवार को किशन की बड़ी बहन आशा देवी ने ग्रामीणों के संग द्वारिकागंज चौकी का घेराव कर हाईवे जाम किया था। छात्र के पिता सहज राम ने शनिवार देरशाम गोसाईगंज थाने में अपने पड़ोसी अच्छेलाल व उनके पुत्र रज्जू, गुड्डू पर किशन की हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।
उन्होंने आरोप लगाया कि उनका भूमि विवाद अच्छेलाल से चल रहा है। दोनों पक्षों में कहासुनी होती थी। कहासुनी में आरोपी उनके इकलौते पुत्र किशन की हत्या करने की धमकी देते थेे। विपक्षियाें काे जानकारी थी कि कुछ दिनों से घर पर सिर्फ सहजराम व किशन रहते हैं। विपक्षियों ने घटना के दिन किशन को अकेला पाकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

साक्ष्य मिटाने के लिए शव को रस्सी से फंदे पर लटका दिया। गोसाईगंज थानाध्यक्ष राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि सहजराम की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें