सुल्तानपुर। शहर से सटे कांशीराम कॉलोनी के 75 नंबर ब्लॉक में रविवार की सुबह एक युवक का शव कमरे में फांसी के फंदे से लटकता पाया गया।
कोतवाली नगर क्षेत्र के कांशीराम कॉलोनी के ब्लाक नंबर 75 में अमित कुमार (22) पुत्र अशोक कुमार का शव रविवार की सुबह कमरे में फांसी के फंदे से लटक रहा था।
परिवारीजनों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव कब्जे में ले लिया। इस बाबत कोतवाल केबी सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का सही पता चलेगा। दूसरी तरफ स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर खासी चर्चा रही कि जिस कमरे में अशोक का शव लटक रहा था वह अंदर से बंद था, लेकिन कमरे के पास से ही एक रास्ता निकलता है जो खुला था।