फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौक इलाके में दुकान और मकान में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के चौक इलाके में शनिवार की देर रात बिजली की शार्टसर्किट से एक किराना स्टोर की दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन

दुकान के तीसरे मंजिल पर मौजूद घर वालों ने पड़ोसी के मकान की छत पर कूदकर जान बचाई। सूचना के बाद पहुंचे फायर कर्मियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से करीब 12 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के चौक इलाके में अनंत कसौंधन का मकान है। ग्राउंड फ्लोर पर अनंत किराना स्टोर की दुकान करते हैं। तीसरी मंजिल पर उनका पूरा परिवार रहता है।
विज्ञापन

शनिवार की रात करीब 12 बजे किराना स्टोर की दुकान में बिजली की शार्ट सर्किट से आग लग गई। तीसरी मंजिल पर जब कमरे में धुआ भरने लगा तो अनंत की नींद खुल गई।
घुटन महसूस होने पर अनंत ने शोर मचाते हुए घर में मौजूद सभी लोगों को जगाया। आनन-फानन में अन्य कमरों में सो रहे लोग नींद से जागे और नीचे उतरने लगे। इस दौरान आग तेजी से फैली और ऊपर की तरफ बढ़ने लगी।
अनंत परिवारीजनों को लेकर मकान की छत पर पहुंचे और पड़ोसी विनोद कसौंधन के मकान की छत पर कूदकर जान बचाई। इस दौरान चौक इलाके में सैकड़ों व्यापारी घटना स्थल पर पहुंच गए।
घटना की सूचना फायर स्टेशन को दी। सूचना मिलते ही फायर कर्मी घटना स्थल पर चंद मिनट में ही पहुंच गए। चूंकि आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था, लिहाजा फायर कर्मियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
फायर कर्मियों ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। व्यवसाई अनंत कसौंधन की मानें तो आग से करीब 12 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। हालांकि उन्हें इस बात की खुशी है कि परिवार के सभी लोग सकुशल हैं।
फायर स्टेशन अफसर मनीराम ने बताया कि शनिवार की रात चौक इलाके में जैसे ही आग की सूचना मिली तत्काल फायर कर्मी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान फायर कर्मियों ने अपनी जान की परवाह किए बगैर आग के बीच पानी की बौछार डालते हुए प्रवेश कर गए। फायर कर्मियों की कड़ी मेहनत से आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें