फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में मिला घर से लापता युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कादीपुर (सुल्तानपुर)। घर से लापता एक युवक का शव बृहस्पतिवार की सुबह जौनपुर जिले की नहर में पाया गया। पुलिस की सूचना के बाद पहुंचे परिवारीजनों ने शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन

कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव निवासी अजीत कुमार (26) पुत्र राम किशुन बुधवार को घर से अचानक लापता हो गया था। परिवारीजनों ने अजीत की गुमशुदगी कादीपुर कोतवाली में दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार की सुबह जौनपुर जिले के सरपतहा थाना क्षेत्र के रुधौली बाजार के पास होकर गुजरी शारदा सहायक खंड- 36 नहर में ग्रामीणों ने एक शव बहता देखा।
ग्रामीणों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने नहर से शव कब्जे में लेकर आसपास के जिलों में वायरलेस सेट से मेसेज भेजा। कादीपुर कोतवाली पुलिस ने मेसेज के बाद अजीत के घर वालों को सूचना देकर बताया कि एक शव लावारिस हालत में पाया गया है। सूचना के बाद अजीत के घर वाले सरपतहा थाने पहुंचे और शव की शिनाख्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें