फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूको बैंक के असिस्टेंट मैनेजर व एक महिला मिली पॉजिटिव

विज्ञापन
24. सुल्तानपुर के माल गोदाम रोड पर बना कंटेनमेंट जोन। - फोटो : SULTANPUR
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर स्थित यूको बैंक के असिस्टेंट मैैनेजर व एक गर्भवती महिला कोरोना पॉजिटिव पाई है। रिपोर्ट आने के बाद यूको बैंक से संबंधित कॉम्प्लेक्स को 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। दोनों मरीजों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

डीएम सी. इंदुमती के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने रिपोर्ट जारी की है। सीएमओ डॉ. सीबीएन त्रिपाठी ने बताया कि लखनऊ जांच को भेजे गए 313 सैंपलों में 311 निगेटिव पाए गए हैं, जबकि दो कोरोना संक्रमित मिले हैं। बताया कि शहर स्थित यूको बैंक में कार्यरत एक असिस्टेंट मैनेजर कोरोना संक्रमित पाया गया है।
संक्रमण की पुष्टि होने के बाद यूको बैंक को 48 घंटे के लिए बंद करके सैनिटाइज कराने को कहा गया है। शहर स्थित मुरारीदास निवासी एक व्यवसायी की गर्भवती महिला भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। दोनों मरीजों को कोविड केयर सेंटर में भर्ती करा दिया गया है। कोविड केयर सेंटर में भर्ती चार मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। दो पॉजिटिव मिलने के बाद जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 211 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें