फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: डीसीए रेड ने छह विकेट से जीता मुकाबला

Thu, 12 Nov 2026 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पयागीपुर। गनपत सहाय पीजी कॉलेज स्थित डीसीए क्रिकेट मैदान में खेली जा रही सुल्तानपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ए डिवीजन लीग में डीसीए रेड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डीसीए येलो को छह विकेट से पराजित कर दिया। गेंद और बल्ले दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रखर शांडिल्य को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज का पुरस्कार भी मिला।
विज्ञापन

मैच में टॉस जीतकर डीसीए रेड ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी डीसीए येलो की टीम 24.2 ओवर में नौ विकेट पर 109 रन ही बना सकी। टीम की ओर से कप्तान ज्ञानेंद्र वर्मा ने सर्वाधिक 29 रन बनाए। अतुल चौरसिया ने 17 और राजा वर्मा ने 14 रन का योगदान दिया। डीसीए रेड की ओर से प्रखर शांडिल्य ने शानदार गेंदबाजी करते हुए छह ओवर में 23 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। युवराज सिंह और गौरव द्विवेदी ने भी दो-दो विकेट लेकर विपक्षी टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचने से रोक दिया।
इसके जवाब में 110 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीसीए रेड की टीम ने 22.5 ओवर में चार विकेट खोकर 112 रन बनाते हुए जीत दर्ज कर ली। आदर्श यादव 29 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, नायाब निजाम ने 27 और अमन सरोज ने 24 रन की उपयोगी पारियां खेलकर टीम की जीत आसान कर दी। डीसीए येलो की ओर से ज्ञानेंद्र वर्मा, अनुराग वर्मा, अतुल चौरसिया और राजा वर्मा ने एक-एक विकेट लिया। डीसीए रेड के कप्तान शिवाशीष मिश्रा और सुशील पांडेय को भी एक-एक विकेट मिला। पुरस्कार वितरण में ज्ञानेंद्र वर्मा को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज के साथ फाइटर ऑफ द मैच चुना गया। प्रखर शांडिल्य को उनके शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें