फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: दिन गर्म और रातें सर्द, दोगुने हुए गले में संक्रमण के मरीज

Sat, 26 Oct 2024 03:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीज
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दिन व रात के तापमान में इन दिनों काफी फर्क देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.0 व न्यूनतम 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन और रात के तापमान में 10 डिग्री का फर्क रहा।
विज्ञापन

इसी वजह से लोग तेजी से गले में खराश, दर्द, सूजन, बैक्टीरियल और वायरल इंफेक्शन जैसी दिक्कतों की चपेट में आ रहे हैं। स्थिति यह है मेडिकल कॉलेज के ईएनटी विभाग की ओपीडी में रोजाना औसतन 150-160 मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं, जबकि सामान्य दिनों में यह संख्या 75-85 के आसपास थी।

50 फीसदी बढ़ा गले का इंफेक्शन
ईएनटी चिकित्सक डॉ. स्नेहिल गुप्ता ने बताया कि ओपीडी में इन दिनों 50 फीसदी गले के इंफेक्शन वाले मरीज आ रहे हैं। रोजाना 75 से 80 लोग ऐसी दिक्कतें लेकर आ रहे हैं। कुछ मरीज बुखार के साथ गले में दर्द की समस्या बता रहे हैं तो कुछ मरीज बुखार ठीक होने के बाद गले में दर्द और सूजन से पीड़ित हैं।
विज्ञापन



बढ़ रहा प्रदूषण, बरतें सावधानी

मेडिकल कॉलेज के ईएमओ डॉ. दीपक मिश्रा ने बताया कि मौसम बदलने के साथ धीरे-धीरे प्रदूषण का स्तर भी बढ़ने लगा है। जिले के कई इलाकों की आबोहवा खराब होनी शुरू हो गई है। अभी तक गले के इंफेक्शन से संबंधित मरीज बढ़ रहे थे। कुछ दिनों से इमरजेंसी वार्ड में सांस के मरीज भी बढ़ने लगे हैं। यहां से वार्ड में भर्ती हो रहे मरीजों में बच्चों और बुजुर्गों की संख्या ज्यादा है।



मास्क लगाएं, ठंडी चीजों से करें परहेज

मेडिकल कॉलेज के फिजीशियन डॉ. एसी गुप्ता ने बताया कि गले में इंफेक्शन के मरीजों को ठंडी चीजें न खाने की सलाह दी जा रही है। इसके साथ सार्वजनिक स्थान पर मास्क पहनने को कहा जा रहा है। ऐसे लोगों को बाहर की चीजें खाने से भी परहेज करना चाहिए।

वायरल बुखार का प्रकोप, इमरजेंसी वार्ड फुल
वायरल बुखार के प्रकोप तेजी से फैल रहा है। परिणाम है कि मेडिकल कॉलेज के सभी बेड भरे हैं। इमरजेंसी में रखे स्ट्रेचर पर मरीजों का इलाज हो रहा है। शुक्रवार दोपहर मरीजों के लिए बेड और स्ट्रेचर नहीं मिल रहे थे। किसी तरह डॉक्टरों ने दूसरे वार्डों से स्ट्रेचर मंगाकर मरीजों का इलाज किया। इमरजेंसी में आने वाले ज्यादातर मरीज बुखार और दस्त के रहे।
विज्ञापन

डेंगू मरीजों के लिए विशेष प्रबंध

मरीजों को बेहतर उपचार किया जा रहा है। डेंगू मरीजों के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। मौसम में बदलाव के चलते मरीजों की संख्या बढ़ी है।
डॉ. एसके गाेयल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें