सुल्तानपुर। पूर्व मंत्री जंग बहादुर सिंह समेत अन्य के खिलाफ लंबित 24 साल पुराने हत्या के केस में बृहस्पतिवार को एमपी-एमएलए की सेशन कोर्ट में मृतक के पुत्री की गवाही दर्ज की गई। स्पेशल जज राकेश ने 25 जून के लिए साक्षी सावित्री को तलब किया है।
अमेठी जिले के जगदीशपुर के पूरे मतऊ गौरा निवासी शिव कुमार यादव ने सात अप्रैल 2001 की घटना बताते हुए अपने भाई राजकुमार की साजिशन हत्या करने के आरोप में पूर्व मंत्री जंग बहादुर सिंह, राम विलास तिवारी व सह आरोपी अशोक कुमार, विजय बहादुर के खिलाफ केस दर्ज कराया था। (संवाद)