फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी-गौरीगंज के बीच डबल ट्रैक पर रेल संचालन मार्च में

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। मार्च के पहले सप्ताह में अमेठी-गौरीगंज के बीच डबल ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन शुरू होने की उम्मीद है। विभाग की ओर से 28 फरवरी कार्य पूर्ण करने की समय सीमा तय की गई है।
विज्ञापन

रेल विभाग की ओर से कम समय में यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने की दिशा में विशेष कार्य किए जा रहे हैं। लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी रेल खंड पर भदोही से उतरेटिया तक विद्युतीकरण और रेलवे ट्रैक दोहरीकरण का कार्य चल रहा है। यह कार्य कई खंडों में पूरा भी कर लिया गया है।
पुराने ट्रैक पर विद्युतीकरण का कार्य पूरा होने के बाद विद्युत ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। दूसरी ओर रेलवे ट्रैक दोहरीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। साथ ही इस पर विद्युतीकरण कार्य भी चल रहा है। विभाग की ओर से अमेठी-तालाखजुरी-गौरीगंज के बीच ट्रैक दोहरीकरण का कार्य पूरा करने की अंतिम तिथि 28 फरवरी तय की गई है।
विज्ञापन

समय अवधि में पूरा होगा कार्य
रेल विकास निगम लखनऊ के प्रबंधक जगन्नाथ मिश्र ने बताया कि अमेठी तालाखजुरी गौरीगंज के बीच मार्च के पहले सप्ताह में ट्रैक का संचालन शुरू कराने का प्रयास है। निर्धारित अवधि में कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। 28 फरवरी के बाद सीआरएस की टीम रेल पथ का निरीक्षण करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें