फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पहली कक्षा में दर्ज जन्मतिथि ही बनेगी पूरी पढ़ाई का आधार

Mon, 31 Aug 2026 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। स्कूल में कक्षा एक में पहली बार प्रवेश के साथ ही छात्र-छात्राओं की जन्मतिथि का रिकॉर्ड भी तय हो जाएगा। प्रथम प्रवेश के समय प्रमाणित अभिलेख के आधार पर दर्ज की गई जन्मतिथि ही आगे छात्र के पूरे शैक्षिक जीवन में मान्य होगी।
विज्ञापन

हाईस्कूल प्रमाणपत्र समेत सभी शैक्षिक अभिलेखों में इसी जन्मतिथि को आधार बनाया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने विद्यालयों को प्रथम प्रवेश के समय जन्मतिथि दर्ज करने में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।
एडीआईओएस जटा शंकर ने बताया कि परिषद ने स्पष्ट किया है कि छात्र की जन्मतिथि दर्ज करने की प्रक्रिया को महज औपचारिकता न माना जाए। प्रवेश के समय अभिभावक की ओर से प्रस्तुत जन्मतिथि संबंधी दस्तावेजों की विधिवत जांच और उपलब्ध अभिलेखों से मिलान किया जाए। विद्यालय के अभिलेख में जन्मतिथि दर्ज की जाए। परिषद ने डीआईओएस, बीएसए और अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने को कहा है।
विज्ञापन


छह साल की उम्र में कक्षा एक में प्रवेश
निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009 के तहत कक्षा एक में प्रवेश के लिए बच्चे की आयु छह वर्ष निर्धारित है। अधिनियम की धारा-14 और नियमावली-2011 के नियम-9 के तहत जन्मतिथि के प्रमाण के आधार पर प्रवेश की व्यवस्था है।

जन्म प्रमाणपत्र नहीं तो भी मिलेगा प्रवेश
जन्म प्रमाणपत्र उपलब्ध नहीं होने पर बच्चे का प्रवेश नहीं रोका जाएगा। अस्पताल का पंजीकृत अभिलेख, एएनएम का रिकॉर्ड, आंगनबाड़ी अभिलेख, ग्राम पंचायत का जन्म-मृत्यु पंजीकरण या माता-पिता/अभिभावक का आयु संबंधी शपथपत्र वैकल्पिक प्रमाण के रूप में स्वीकार किया जा सकता है।

एक तारीख, पूरे शैक्षिक सफर का आधार
कक्षा एक में दर्ज जन्मतिथि आगे छात्र के स्कूल रिकॉर्ड में चलती रहेगी और हाईस्कूल प्रमाणपत्र तैयार होने तक इसी को आधार माना जाएगा। ऐसे में प्रथम प्रवेश के समय अभिभावकों के साथ विद्यालय की जिम्मेदारी भी बढ़ गई है।
जांच कर दर्ज करें जन्मतिथि
माध्यमिक शिक्षा परिषद से मिले निर्देशों के संबंध में सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को जानकारी उपलब्ध करा दी गई है। प्रवेश के समय अभिलेखों की जांच कर जन्मतिथि दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आगे किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन


- सूर्य प्रकाश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें