फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: डीएपी का संकट होगा दूर, 15,000 क्विंटल की मिली रैक

Sun, 23 Nov 2025 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
गुड्स साइडिंग रैक से ट्रक पर लोड कराकर समितियों को भेजी जा रही खाद।  
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले के किसानों को अब डीएपी (डाई अमोनियम फॉस्फेट) के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। गुड्स साइडिंग रैक पर पहुंची 15,000 क्विंटल खाद का वितरण 95 साधन सहकारी समितियों को 180-180 बोरी के हिसाब से भेजा गया।
विज्ञापन

रबी सीजन में गेहूं, चना, मटर, सरसों आदि फसलों की बोआई का कार्य जोरों पर चल रहा है। इसके लिए किसानों को डीएपी की जरूरत पड़ती है। समितियों पर खाद नहीं होने से किसानों को भटकना पड़ रहा था। मजबूरी में किसान महंगे दाम पर निजी दुकानदारों से खाद खरीदते थे। शनिवार दोपहर गुड्स साइडिंग रैक पर 15,000 क्विंटल डीएपी की रैक पहुंची। इस खाद को ट्रक के जरिये समितियों को भेजा जा रहा है। यह सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। एक-दो दिन में किसानों को खाद का वितरण शुरू करा दिया जाएगा।

किसानों को निर्धारित रेट पर मिलेगी खाद
साधन सहकारी समितियों पर डीएपी भेज दी गई है। इसके अलावा 3600 क्विंटल एनपीके (नाइट्रोजन फॉस्फोरस पोटेशियम) खाद भी आ गई है। किसानों को खाद के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। निर्धारित रेट पर ही किसानों को खाद दी जाएगी। - अंजनी कुमार, एआर कोऑपरेटिव।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें