शहर के खुर्शीद क्लब मैदान में रविवार की शाम कसौंधन समाज सेवा संस्थान के तत्वावधान में डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। चैत्र नवरात्र के बाद आयोजित डांडिया कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि शहर विधायक सूर्यभान सिंह ने देवी सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
गुजरात से आए कलाकारों अपने गीतों से लोगों को बांधे रखा। देवी गीतों पर देर रात तक लोग झूमते रहे। डांडिया रास का युवतियों, महिलाओं, बच्चों व बड़ों ने भी लुत्फ उठाया। खुर्शीद क्लब मैदान में जुटी भीड़ ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
शाम छह बजे से शुरू डांडिया नृत्य देर रात तक चला। श्री कसौंधन समाज नारी चेता सेवा संस्थान की पूजा कसौंधन ने अतिथियों का आभार जताया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।