फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: साइबर ठग ने युवक के खाते से उड़ाए 98,888 रुपये

Fri, 31 Jul 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। साइबर ठगों ने एक युवक के बैंक खाते से 98,888 रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर कादीपुर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कादीपुर के चंदौली (आलापुर) निवासी अजीत कुमार के मुताबिक उनका बचत खाता सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की कादीपुर शाखा में है। आरोप है कि 21 जुलाई को उनके मोबाइल पर खाते से 98,888 रुपये निकलने का मेसेज मिला। जांच में पता चला कि यूपीआई के माध्यम से अज्ञात साइबर ठगों ने ट्रांजेक्शन कर रकम निकाल ली है। पीड़ित ने बैंक शाखा में शिकायत की, जहां से उन्हें साइबर अपराध की शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई। उन्होंने कोतवाली कादीपुर में तहरीर दी। कादीपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि साइबर ठग के खिला प्राथमिकी दर्ज कर ट्रांजेक्शन और संबंधित खातों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


साइबर ठगी का शिकार होने पर करें यह उपाय-
-
- साइबर ठगी होने पर पहले 1930 नंबर पर कॉल करें ताकि ठगी गई राशि को समय रहते रोका जा सके।
- अपने बैंक के कस्टमर केयर से संपर्क कर तुरंत अपना खाता, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, यूपीआई और नेट बैंकिंग ब्लॉक करवाएं।
- धोखाधड़ी से जुड़े मेसेज, ट्रांजैक्शन आईडी, चैट के स्क्रीनशॉट और संदिग्ध नंबर संभाल कर रखें।
- अपने नजदीकी साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन या सेल में लिखित शिकायत दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें