फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

55 बड़े बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लंभुआ क्षेत्र में बिजली के बकाएदारों से वसूली के लिए शुक्रवार शाम अभियान चलाया। इस दौरान लंभुआ नगर पंचायत और क्षेत्र के मकसूदन गांव में 55 बड़े बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काट दिए गए। अन्य बकाएदारों से 4.50 लाख रुपये की वसूली की गई।
विज्ञापन

बिजली इस्तेमाल करने के बाद बिल नहीं जमा करने वालों से वसूली के लिए पॉवर कॉर्पोरेशन के अधीक्षण अभियंता धीरज सिन्हा और अधिशाषी अभियंता यादवेंद्र यादव की उपस्थिति में लंभुआ नगर पंचायत और मकसूदन गांव में अभियान चलाया गया। शिविर में भी बिल जमा नहीं करने वाले मकसूदन गांव के 40 और लंभुआ नगर पंचायत के 15 बड़े बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए।
इस कार्रवाई को देखते हुए कई बकाएदारों से साढ़े चार लाख रुपये जमा भी कराए गए। इस मौके पर एसडीओ सौरभ उपाध्याय व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। जेई हरीश मिश्र ने बताया कि बड़े बकाएदारों से वसूली का अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें