फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: स्टे राॅड में उतरा करंट, महिला की मौत

Tue, 24 Jun 2025 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
बंधुआकला के दादूपुर गांव में महिला की मौत के बाद घटनास्थल पर इकट्ठा ग्रामीण। -संवाद
विज्ञापन
बंधुआकला (सुल्तानपुर)। दादूपुर गांव में सोमवार दोपहर बिजली के खंभे में लगे स्टे राॅड में उतरे करंट की चपेट में आने से महिला झुलस गई। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


दादूपुर गांव निवासी चंद्रकली यादव (55) सोमवार दोपहर करीब 12 बजे बाग में आम बीनने गई थीं। आम बीनने के बाद वह पैदल ही घर लौट रही थीं। रास्ते में सड़क के किनारे लगे एक खंभे के स्टे रॉड को उन्होंने छू लिया। अससे करंट करंट की चपेट में आकर चंद्रकली गंभीर रूप से झुलस गईं।

ग्रामीणों ने विद्युत निगम के अधिकारियों से स्टे रॉड में करंट उतरने की जानकारी दी। इसके बाद बिजली आपूर्ति बंद होने पर ग्रामीणों ने चंद्रकली को स्टे रॉड से दूर किया। फिर उन्हें एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज ले जाने लगे। रास्ते में ही चंद्रकली की मौत हो गई।
विज्ञापन


पति फूलचंद्र यादव की मौत के बाद चंद्रकली अपने तीन बेटे व दो बेटियां के साथ गांव में रहती थीं। उनकी मौत से परिवार में चीख-पुकार मची है। बंधुआकला थानाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने बताया कि मृतका के भतीजे रवि यादव की तहरीर पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें