फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन बदले गए 10 करोड़ के नोट

Thu, 10 Nov 2016 10:41 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
बैंकों में सुबह से उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
500-1000 के नोट बंद होने के बाद खुले बैंकों में पहले दिन ही व्यवस्था चरमरा गई। सुबह होते ही बैंकों के बाहर नोट बदलने और जमा करने वालों की कतार लग गई। कड़ी मशक्कत और घंटों कतार में लगने के बाद के बाद तमाम लोगों को निराशा हाथ लगी। तमाम बैंकों में नोट ही नहीं पहुंच पाए। दिनभर ग्राहकों और बैंककर्मियों में नोकझोंक होती रही। जिले की 196 बैंक शाखाओं में दिन भर में करीब 10 करोड़ के नोट बदले गए जबकि तीन करोड़ का भुगतान हुआ।   
विज्ञापन



500 और 1000 के नोट बंद होने के बाद अचानक लोगों के सामने लेनदेन का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। बृहस्पतिवार से बैंकों में लोगों के 500-1000 के नोट बदले जाने थे लेकिन पहलेे दिन ही बैंक शाखाओं की अव्यवस्था उजागर हो गई। नोट बदलने के लिए सुबह होते ही लोगों की बैंकों के बाहर कतार लग गई। नोट बदलने के लिए शाखाओं पर अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे।

कतार में धक्कामुक्की, काउंटर तक पहुंचने की होड़ में ग्राहकों में लगी रही। एसबीआई, बैंक ऑफ बड़ौदा, इलाहाबाद, एचडीएफसी, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, पीएनबी, डाकघर समेत अन्य शाखाओं पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। एहतियात के तौर पर पुलिस अधीक्षक पवन कुमार ने स्वयं पुलिस टीम के साथ बैंक शाखाओं का निरीक्षण किया। बैंक शाखाओं पर सिर्फ 2000 के नए नोट मिलेे। 500 के नोटों की खेप आरबीआई की ओर सेे नहीं भेजी गई थी। कई बैंक शाखाओं पर नए नोट नहीं होने की वजह से 100, 50 के नोट ही लोगों को उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन


डाकघर की शाखा पर 10 के नोटों की गड्डी लोगों को दी गई। एलडीएम के आंकड़ों के मुताबिक दिन भर में जिले की 196 शाखाओं में करीब 10 करोड़ के नोट बदले गए जबकि तीन करोड़ रुपये का भुगतान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें