फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सीटी स्कैन मशीन हुई दुरुस्त, मरीजों को मिली राहत

Sat, 20 Sep 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
अमहट ​स्थित ट्राॅमा सेंटर में मरीज का सीटी स्कैन करता स्वास्थ्य कर्मी 
विज्ञापन
दूबेपुर। अमहट स्थित ट्राॅमा सेंटर में सीटी स्कैन मशीन दुरुस्त होने से शुक्रवार सुबह से मरीजों के लिए सेवा बहाल हो गई। पिछले मंगलवार को अर्थिंग फेल होने से स्कैनर मशीन का संचालन ठप हो गया था। सीटी स्कैन मशीन का संचालन होने से मरीजों को राहत मिली है।
विज्ञापन

सीटी स्कैन जांच केंद्र की पुरानी अर्थिंग पिछले मंगलवार सुबह अचानक फेल हो गई थी। इसके बाद नई अर्थिंग का निर्माण कराया गया, लेकिन कुछ तकनीकी खामी से मानक से अधिक वोल्टेज आने लगा। लखनऊ से आए अभियंताओं ने शुक्रवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे अर्थिंग और पावर सप्लाई की खामी को दुरुस्त कर दिया। रामगंज से आई विमला ने बताया कि वह दो दिन से जांच कराने के लिए सेंटर पर आ रहीं थीं, शुक्रवार को जांच हो सकी। अब जांच रिपोर्ट चिकित्सक को दिखाएंगे, जिससे सही इलाज शुरू हो सकेगा।
सीटी स्कैन सेंटर प्रभारी आमोद कुमार ने बताया कि स्कैनर मशीन का संचालन अब सामान्य हो गया है। शुक्रवार दोपहर एक बजे तक 10 मरीजों की जांच की गई और 30 लोगों का पंजीकरण किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें