फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सीटी स्कैन मशीन ठप, जांच अटकी

Sat, 26 Sep 2026 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमहट। ट्रॉमा सेंटर परिसर स्थित सीटी स्कैन केंद्र की मशीन शुक्रवार को शॉर्ट सर्किट से खराब हो गई। दोपहर बाद जांच सेवा पूरी तरह ठप हो गई। सुबह से इंतजार कर रहे कई मरीजों को बिना जांच कराए लौटना पड़ा। केंद्र पर रोजाना 150 से अधिक मरीजों की जांच होती है।
विज्ञापन


मायंग से पेट का सीटी स्कैन कराने पहुंचे विनय मिश्रा, लंभुआ की काजल, द्वारिकागंज की गीता और राज नंदिनी की जांच नहीं हो सकी। दूर-दराज से आए मरीजों को सबसे अधिक परेशानी हुई। मशीन जल्द ठीक नहीं हुई तो मरीजों को निजी केंद्रों पर तीन हजार रुपये से अधिक खर्च करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


केंद्र प्रभारी आमोद कुमार ने बताया कि इंजीनियर को सूचना दी गई है। मरम्मत के बाद जांच सेवा शुरू होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें