फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सीटी स्कैन की फिल्म खत्म, दी जा रही रिपोर्ट की कॉपी

Mon, 10 Apr 2023 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दूबेपुर (सुल्तानपुर)। जिला अस्पताल को गत दिनों उच्चीकृत कर मेडिकल कॉलेज में तब्दील कर दिया गया फिर भी यहां की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होता नहीं दिख रहा है। कॉलेज के अमहट स्थित जांच केंद्र में कई दिनों से सीटी स्कैन की फिल्म खत्म है। जांच के बाद मरीजों को कंप्यूटराइज्ड रिपोर्ट की कॉपी थमाकर औपचारिकता निभाई जा रही है। इससे बीमारी की एक्यूरेट डायग्नोसिस करने में चिकित्सकों को परेशानी हो रही है। विभागीय अधिकारी इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। मरीज परेशान हैं।
विज्ञापन




मिनी ट्रॉमा सेंटर परिसर (अमहट) स्थित सीटी स्कैन जांच केंद्र का संचालन पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी मॉडल) व्यवस्था के तहत किया जाता है। जिला अस्पताल प्रशासन के अधीन इस जांच केंद्र का संचालन सीटी स्कैन केंद्र नामक निजी फर्म कर रही है।


छह अप्रैल से सेंटर पर सीटी स्कैन फिल्म की किल्लत है। इलाज करने वाले डॉक्टर रोगों की सटीक डायग्नोसिस करने के लिए फिल्म की मांग करते हैं। मरीजों के तीमारदार सीटी स्कैन फिल्म लेने के लिए जांच केंद्र का चक्कर काट रहे हैं। सेंटर पर तैनात स्वास्थ्य कर्मी बाद में फिल्म देने का आश्वासन देकर उन्हें लौटा दे रहे हैं।
विज्ञापन






सीटी स्कैन सेंटर में रोजाना औसतन 60 से 70 मरीजों की जांच की जाती है जिन्हें फिल्म की अनुपलब्धता के चलते मुसीबत झेलनी पड़ रही है। बीमारी के बारे में समय पर सही जानकारी न होने के कारण उन्हें अपेक्षित इलाज नहीं मिल पा रहा है।







सीटी स्कैन केंद्र के प्रभारी शनि भास्कर का कहना है कि फिल्म खत्म नहीं हुई है बल्कि मार्च क्लोजिंग की वजह से स्टॉक की कमी हो गई है। करीब 20 फिल्म बची है जिसे आपातकालीन स्थिति के लिए रखा गया है ताकि हादसों में घायल लोगों की जांच की जा सके। अन्य मरीजों की भी जांच नियमित रूप से की जा रही है।



सीटी स्कैन सेंटर पर जांच कराने वाले मरीजों को रिपोर्ट के साथ फिल्म न देना गंभीर लापरवाही है। केंद्र प्रभारी को सीटी स्कैन फिल्म की उपलब्धता तत्काल सुनिश्चित कराने के लिए निर्देशित किया जाएगा।
विज्ञापन

- डॉ. एसके गोयल, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें