फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबे इंतजार के बाद चीनी मिल में शुरू हुई गन्ने की पेराई

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लंबे इंतजार के बाद सोमवार को शाम पांच बजे किसान सहकारी चीनी मिल में गन्ने की पेराई शुरू हो गई। चीनी मिल ने 4800 क्विंटल गन्ने की खरीद की है। मिल में गन्ने की पेराई शुरू हो जाने से किसानों को बड़ी राहत मिल गई है।
विज्ञापन

जिले की इकलौती किसान सहकारी चीनी मिल के 37वें पेराई सत्र 2019-20 का पिछले 28 नवंबर को जिले के प्रभारी मंत्री जय प्रताप सिंह ने हवन-पूजन के साथ उद्घाटन किया था।
उद्घाटन के बाद भी मिल का मरम्मत कार्य पूरा नहीं हो पाने और पर्याप्त मात्रा में गन्ना इकट्ठा नहीं हो पाने के कारण मिल में गन्ने की पेराई शुरू नहीं हो पाई थी। मिल में गन्ने की पेराई शुरू कराने की किसान मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

रबी फसलों की बुआई में लगे किसानों को गन्ना की पेराई शुरू नहीं होने से परेशानी हो रही थी। किसान औने-पौने दामों में अपना गन्ना निजी क्रेशरों में देकर खेत खाली कर रहे थे।
चीनी मिल प्रबंधन गन्ने की पेराई शुरू कराने के प्रयास में लगा था। इसके लिए गन्ने की खरीदारी की जा रही थी। सोमवार को शाम करीब पांच बजे से मिल में गन्ने की पेराई शुरू करा दी गई।
गन्ने की पेराई शुरू हो जाने से किसानों को बड़ी राहत मिल गई है। किसान अपना गन्ना चीनी मिल में पहुंचाने की कोशिश में लग गए हैं। किसान सहकारी चीनी मिल केे गन्ना सप्लाई इंजार्च रामतेज वर्मा ने बताया कि पेराई शुरू कराने के लिए 4800 क्विंटल गन्ना की खरीद की जा चुकी है।
किसान सहकारी चीनी मिल की प्रत्येक दिन पेराई क्षमता 12.5 क्विंटल है। अभी तक मौजूदा पेराई सत्र के लिए 88 हजार क्विंटल गन्ना की पर्ची किसानों को जारी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें