रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर मौजूद यात्रियों की भीड़
सुुल्तानपुर। प्रयागराज संगम में बुधवार को माघ पूर्णिमा का स्नान है। मंगलवार को प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। रेल की बोगियों से लेकर प्लेटफॉर्म तक में पैर रखने की जगह नहीं बची थी। भीड़ को नियंत्रित करने में आरपीएफ व जीआरपी को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। महाकुंभ का समापन 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर स्नान के साथ होगा।
मंगलवार को सात स्पेशल ट्रेनोें का संचालन अयोध्या धाम से प्रयाग जंक्शन के लिए किया गया। सुल्तानपुर स्टेशन से भी यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी। स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने बताया कि स्पेशल ट्रेनों से यात्री प्रयाग के लिए रवाना हुए। (संवाद)