फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार बनवाने के लिए उप डाकघर पर उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। स्थानीय उप डाकघर पर सोमवार को आधार बनवाने व संशोधन कराने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। डाकघर के बाहर छाया की व्यवस्था नहीं होने से धूप में लोगों को खासी दिक्कतें हुईं। घंटों कतार लगाने के बाद आधार के लिए नंबर आया। ग्रामीणों ने आधार काउंटर की संख्या बढ़ाने व छाया का प्रबंध किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

महीनों से बंद पड़े स्थानीय उप डाकघर पर आधार नामांकन व संशोधन शुरू होने से नामांकन केंद्र पर भीड़ उमड़ रही है। भीड़ के बीच न तो कोरोना का डर है और न ही सामाजिक दूरी का पालन हो पा रहा है। आधार कार्ड बनवाने के लिए भूख-प्यास से परेशान लोगों को कड़ी धूप में कतार लगा कर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
आधार कार्ड बनवाने के लिए लाइन लगाने वाले लोगों के लिए छाया की भी कोई व्यवस्था नहीं की गई है। यही नहीं सुबह आठ बजे से ही लोग कतार लगाकर खड़े होते हैं। आधार बनाए जाने के लिए एक ही काउंटर होने से भीड़ अधिक हो रही है।
विज्ञापन

लाइन लगाने व आगे बढ़ने के लिए अक्सर लोगों में झगड़े की नौबत आ जाती है। आधार बनाने में नेटवर्क की भी बड़ी समस्या है। क्षेत्रीय लोगों ने आधार नामांकन के लिए काउंटर बढ़ाने व धूप से बचाव के लिए छाया का इंतजाम कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें