फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: रजबाहा उफनाने से फसलें डूबीं, सड़क कटी

Thu, 20 Aug 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
चांदा के शुकुल ऊमरी गांव में रामगंज-गारवपुर रजबाहा ओवरफ्लो होने से सड़क पर बह रहा पानी। संवाद
विज्ञापन
चांदा। रामगंज गारवपुर रजबाहा के उफनाने से शुकुल उमरी गांव में एक किलोमीटर क्षेत्र में जलभराव हो गया है। जिससे बड़े भू-भाग में फसलें पानी में डूब गई हैं। पानी के तेज बहाव से पिच रोड कटकर बह गई। जिससे ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन


स्थानीय किसान संतराम यादव, बद्री प्रसाद, ओम प्रकाश यादव, गया प्रसाद, राजपति यादव और संपत्ति यादव सहित कई किसानों की फसलें जलमग्न हो गई हैं। किसानों का कहना है कि जलभराव से फसलें बर्बाद होने की आशंका बढ़ गई है। वे भारी नुकसान पर परेशान हैं। पिच रोड कटने से स्कूल बसों, बाइक और अन्य वाहनों का आवागमन लगभग ठप हो गया है। शुकुल उमरी समेत आसपास के कई गांवों के लोगों को आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है।

ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय अधिकारी फोन नहीं उठा रहे हैं। ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से तत्काल रजबाहा में पानी बंद करने और क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों की अनदेखी से मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग, नवीन कुमार ने बताया कि रजबाहा में काफी दिनों से पानी चल रहा है। इस वजह से सिल्ट आने से पानी उफना हो गया होगा। पानी कम करवाकर समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें