फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की गला घोंटकर हत्या नाले के पास फेंका शव

Thu, 07 Apr 2016 10:24 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
युवती की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ-बलिया राजमार्ग पर स्थित गौरा मोड़ के पास बृहस्पतिवार की सुबह नाले के पास एक युवती का शव पाया गया। युवती की गला घोंटकर हत्या की गई थी। मृतका के बाएं हाथ पर किशोर और दाएं हाथ पर अंग्रेजी में के शर्मा लिखा है। पुलिस युवती की शिनाख्त के लिए आसपास के अन्य जिलों में सूचना भेजी है। फॉरेंसिक टीम के साथ एएसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। 
विज्ञापन



मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के गौरा गांव के पास बृहस्पतिवार की सुबह खेत गए ग्रामीणों ने नाले के पास एक युवती का शव पड़ा देखा। शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। युवती नीले रंग का सूट पहने हुए थी। युवती के बाएं हाथ में हिंदी में किशोर लिखा है, जबकि दाएं हाथ में अंग्रेजी में के शर्मा अंकित है। ग्रामीणों की सूचना के बाद एएसपी विनय कुमार सिंह फॉरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम ने स्पॉट से नमूना लिया।

पुलिस के मुताबिक युवती की कहीं अन्यत्र हत्या कर शव लाकर यहां फेंका गया है। इस बाबत एसओ मोतिगरपुर वीरेंद्र यादव ने बताया कि मृतका की उम्र करीब 25 वर्ष है। युवती की शिनाख्त के लिए आसपास के अन्य जिलों में भी सूचना भेजी गई है। शव को मार्च्युरी में रखवाया गया है। युवती की गला घोंटकर हत्या की गई है। गले पर काले रंग का निशान बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें