फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने शराब की दुकान  की निर्माणाधीन दीवार ढहाई  

Wed, 31 May 2017 10:30 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
भड़का महिलाओं का गुस्सा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाईवे से 200 मीटर की दूरी पर स्थित लाखीपुर गांव के बीचों-बीच खोली जा रही शराब की दुकान के मामले ने बुधवार को फिर तूल पकड़ लिया। महिलाओं ने शराब की दुकान के लिए कराए जा रहे निर्माण को ढहा दिया। कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से गांव से ठेका हटाए जाने की मांग की।
विज्ञापन



हाईवे से हटाए जाने के बाद लाखीपुर गांव के बीचो-बीच अंग्रेजी व देसी शराब की दुकान खोली जा रही है। पिछली 28 मई को ग्रामीणों ने अंग्रेजी शराब की गुमटी को पलट दिया था। बुधवार को एक बार फिर मामला गरमा गया।

महिलाओं ने शराब की दुकान के लिए बनाई जा रही बाउंड्रीवॉल को ढहा दिया। महिलाओं का कहना है कि आबादी के बीच अंग्रेजी शराब की दुकान खुलने से उनके साथ ही छात्राओं को दिक्कतें होंगी। उधर, लाखीपुर गांव के लोगों ने जिलाधिकारी से मिलकर शराब के ठेके को आबादी से बाहर किए जाने की मांग की। वहीं नियत प्राधिकारी/उपजिला मजिस्ट्रेट विनियमित क्षेत्र ने बिना नक्शा स्वीकृत कराए दुकान का निर्माण करा रहे शराब के लाइसेंसधारक को बुधवार को नोटिस देकर जवाब मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें