फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस टेंपो भिड़ंत में महिला ने दम तोड़ा

Sun, 19 Mar 2017 10:13 PM IST
Amarujala
विज्ञापन
11 लोग हुए घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पीपरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत इलाहाबाद-फैजाबाद हाईवे पर नरायनपुर गांव के पास रविवार की दोपहर सवारी से भरे टेंपो को पीछे से अनियंत्रित रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में टेंपो सवार एक महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि चार बच्चों समेत 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  
विज्ञापन



पीपरपुर थाना क्षेत्र के इलाहाबाद-फैजाबाद राजमार्ग पर स्थित नरायनपुर गांव के पास रविवार की दोपहर सुल्तानपुर की ओर से आ रहा यात्रियों से भरा एक टेंपो रुका था। टेंपो से सवारियां उतर रही थीं। इसी बीच पीछे की ओर से आ रही तेज रफ्तार प्रतापगढ़ डिपो की अनियंत्रित बस ने टेंपो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए। टक्कर से टेंपो पर सवार बिंदा देवी (45) पत्नी श्रीराम निवासी उगईपुर निवासी कोतवाली देहात की मौके पर मौत हो गई।

वहीं, पूरनपुर निवासी अजय कुमार (30), मदई का पुरवा निवासी रामसूरत (32), कोतवाली नगर के करौंदिया मोहल्ला निवासी बलदेव (40), पीपरपुर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर तकिया निवासी देवतादीन (60), बजेठी गांव निवासी शिवकुमारी (38) व उनका पुत्र सोनू (5), अनमोल (7), पुत्री सोनाली (10), सोनाक्षी (11), भादर निवासी शकील अहमद (40) व उनकी पत्नी शहनाज बानो (35) गंभीर रूप से घायल हो गईं। दुर्घटना के बाद चालक बस को मौके पर  छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने दुर्घटना की जानकारी पीपरपुर थाने की पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें