फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में किया था दोस्त का कत्ल

Sat, 01 Apr 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आखिर परिवारीजनों की आशंका सच निकली। ढाई महीने पहले युवक के दोस्त ने ही उसकी हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया था। परिवारीजनों की तहरीर पर अपहरण का केस दर्ज आरोपी युवक की तलाश कर रही पुलिस को शनिवार सुबह बड़ी सफलता मिली।
विज्ञापन


पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी ने युवक की हत्या कर शव कुएं में फेंकने की बात कुबूल की। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर एक निष्प्रयोज्य कुएं से उसका शव बरामद कर लिया। जिस युवक का कत्ल किया गया है, वह जौनपुर जिले का रहने वाला था।

दोनों की गाजियाबाद में जान-पहचान हुई थी। आरोपी युवक बीती 15 जनवरी को उसे अपने गांव लाया था। उसके बाद से युवक का पता नहीं चल सका था। कोतवाली क्षेत्र के गांव मुकूनपुर मजरे कोहरा का रहने वाला राकेश पाठक गाजियाबाद मोदी नगर में नौकरी करता था।
विज्ञापन


दो वर्ष पूर्व जौनपुर जिले के थाना खुटहन के पिलकिछा निवासी सुधीर शर्मा (21) से उसकी दोस्ती हो गई थी। बीते 26 जनवरी को सुधीर के पिता रामसागर शर्मा ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 15 जनवरी 2017 को मुकूनपुर मजरे कोहरा निवासी राकेश कुमार पाठक उनके बेटे सुधीर शर्मा को अपने साथ घर लाया था।

उसके बाद से बेटे का कहीं पता नहीं चला। पुलिस पीड़ित पिता की तहरीर पर अपहरण का केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही थी। शनिवार की सुबह अपहरण का आरोपी युवक केस के विवेचक उपनिरीक्षक प्रह्लाद सिंह के हत्थे चढ़ गया।

पूछताछ के दौरान आरोपी टूट गया और पूरी वारदात पुलिस को बताई। आरोपी की निशानदेही पर सुधीर का शव धनापुर चौराहे के पास एक निष्प्रयोज्य कुएं से बरामद किया गया। शव इतना खराब हो चुका था कि शरीर पर कपड़े के अंदर सिर्फ कंकाल बचा था।

सिर भी गायब था। शव बरामदगी की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। हर कोई इस घटना को लेकर हैरान था। पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों ने कपड़ों से शव की पहचान की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें