फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष की कार ने मारी छात्रा को टक्कर

Mon, 15 Feb 2016 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित रवनिया के पास सोमवार की सुबह साइकिल सवार छात्रा को नीली बत्ती लगी कार ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद लोगों ने कार को पकड़ लिया। कार पर सवार अधिकारी के छात्रा का उपचार कराने के आश्वासन पर लोगों ने उसे छोड़ा।
विज्ञापन



कुड़वार थाना क्षेत्र के टिकरिया गांव निवासी बम बहादुर यादव की बेटी मंजू यादव (18) पंडित रामकेदार पीजी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। सोमवार की सुबह मंजू साइकिल से कॉलेज जा रही थी। रास्ते में रवनिया के पास एक नीली बत्ती लगी कार ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल मंजू को स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना के बाद भीड़ ने कार को पकड़ लिया।

 लोगों को पता चला कि विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष देशदीपक वर्मा की कार से ही दुर्घटना हुई है। कार में बैठे देश दीपक वर्मा ने भीड़ को आश्वस्त किया कि वे छात्रा के उपचार का जिम्मा उठाएंगे तब जाकर लोग शांत हुए और कार को छोड़ा। बाद में कार को डाकखाना स्थित विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें